फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में रिषिका और इंटर में अनूप रहे जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल में रिषिका का प्रदेश में नवां स्थान
विज्ञापन

फैजाबाद। उत्तर-प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटर का परिणाम आते ही प्रतिभाओं के चेहरे खिल उठे। हाईस्कूल में 93.17 प्रतिशत अंक पाकर ओपीएस इंटर कॉलेज निरालानगर की छात्रा जिला टॉपर रिषिका ने प्रदेश में नौंवा स्थान हासिल किया है। इंटर में सुमित्रा बीआईसी हैदरगंज के छात्र अनूप वर्मा ने 90.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में परचम लहराया।

हाईस्कूल की टॉप थ्री में अनिकेत विश्वकर्मा (92.33 प्रतिशत) व राजा भवेश (92.17 प्रतिशत) रहे। इंटर टॉप थ्री में तृष्या श्रीवास्तव 89.80 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय रही। जबकि 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अंकुर मिश्रा व सुरभि पांडेय संयुक्त रूप तृतीय स्थान पर रहे। सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई परीक्षा में हाईस्कूल में 71.91 प्रतिशत और इंटर में 75.43 छात्र-छात्राएं पास र्हुई हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर का परिणाम रिकॉर्ड कम समय में पिछली बार की अपेक्षा करीब डेढ़ माह पहले घोषित हुआ है। इस बार भी छात्रों पर छात्राएं भारी रहीं। पहली बार नकल मुक्त परीक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी की निगरानी के कारण परिणाम जानने के लिए रविवार को सुबह से ही विद्यार्थियों में धुकधुकी रही। कोई मंदिर में पूजा करता दिखा तो कोई बार-बार आंख बंद कर ईश्वर को नमन कर रहा था।

अभिभावक भी बच्चों के बेहतर परिणाम को लेकर काफी चिंतित थे। इंटरनेट ढाबों से लेकर कई स्कूलों में भी परिणाम जानने को लेकर दोपहर तक रेला उमड़ पड़ा। परिणाम आया तो ज्यादातर विद्यार्थियों के पास होते ही उत्साह छा गया। कोई मंदिर की चौकठ पर माथा नवाते दिखा तो कोई बड़ों व गुरुजनों से आशीर्वाद लेते हुए।

जिले में हाईस्कूल परीक्षा में कुल 54 हजार 439 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें 6944 ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा में बैठे 47 हजार 495 विद्यार्थियों में से 34 हजार 156 पास हुए हैं। हाईस्कूल के टॉपटेन में कुल 13 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत 47 हजार 80 विद्यार्थियों में से 42 हजार 28 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इसमें 31 हजार 700 छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। इस बार भी शहर की अपेक्षा देहात के छात्र अधिक अव्वल रहे। हालांकि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सरकार की ओर से की गई तमाम जुगत के बावजूद भी मेधावियों ने प्रतिभा दिखाई और परिणाम संतोषजनक माना जा रहा है।

हाईस्कूल में टॉपटेन मेधावी
नाम- अंक(प्रतिशत में)- स्कूल
रिषिका 93.17 ओपीएस इंटरमीडियट कॉलेज निरालानगर, फैजाबाद
अनिकेत विश्वकर्मा 92.33 फैज-ए-आम इंटर कॉलेज शेखपुर जाफर रौनाही, फैजाबाद
राजा भावेश 92.17 तेजपाल स्मारक इंटर कॉलेज मीसा बड़ागांव, फैजाबाद
अशिता श्रीवास्तव 91.83 कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद
रोहित पांडेय 91.83 आरवीपीआईसी पिठला फैजाबाद
उत्कर्ष मिश्रा 91.67 एएनडी इंटर कॉलेज गोसाईगंज, फैजाबाद
तनवीर फातिमा 91.50 कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद
ब्रजभूषण चौरसिया 91.33-एआईटीसी जगनपुर, फैजाबाद
अंकित यादव 91.17 ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा, फैजाबाद
मंत्शा 91.00 कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद
शिवी पांडेय 91.00 कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद
श्रृष्टि तिवारी 91.00-कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद
शिवांगी लक्ष्मी प्रजापति 90.83-कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद

इंटरमीडिएट में टॉप टेन होनहार
नाम अंक (प्रतिशत में) स्कूल
अनूप वर्मा 90.40 सुमित्रा बीआईसी हैदरगंज, फैजाबाद
तृष्या श्रीवास्तव 89.80 ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा, फैजाबाद
अंकुर मिश्रा 89.60 ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा, फैजाबाद
सुरभि पांडेय 89.60 कनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद
विनय वर्मा 89.40 एसएसएसवी इंटर कॉलेज फैजाबाद
सत्येंद्र कुमार पांडेय 89.20 आरएसवाईएस इंटर कॉलेज रुदौली, फैजाबाद
सचिन वर्मा 89.00 जीडी इंटर कॉलेज कृष्णानगर अछोरा, फैजाबाद
सुशील कुमार 88.60 फैज-ए-आम इंटर कॉलेज शेखपुर जाफर, फैजाबाद
उम्मे हबीबा 88.60 आदर्श इंटर कॉलेज रुदौली, फैजाबाद
समर्थ पांडेय 88.40 डीडीए इंटर कॉलेज तेंदुआमाफी बीकापुर, फैजाबाद
ऋचा यादव 88.40 कनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद
शुभांगिनी यादव 88.20 कनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद
अनुष्का सिंह 88.20 ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा, फैजाबाद
राधा कसौंधन 88.20 कामता सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज राजेपुर, पूराबाजार फैजाबाद
सोनम साहू 88.00 एसआरजे इंटर कॉलेज तरंगा मंडी फैजाबाद
सलोनी वर्मा 88.00 बलदेव पीडी मेमोरियल इंटर कॉलेज गोसाईगंज, फैजाबाद
सूरज द्विवेदी 88.00 यूआईसी संतनगर नवगवां, फैजाबाद
शैलजा यादव 88.00 कनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद
श्रेया सचान 88.00 कनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फैजाबाद
प्राची गुप्ता 88.00 नवनीत ईए इंटर कॉलेज गोसाईगंज, फैजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें