फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच पिपरी टोल प्लाजा पर वसूली शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्था के बीच पिपरी टोल प्लाजा पर वसूली शुरू
विज्ञापन

मसौधा (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के फैजाबाद-इलाहाबाद हाई-वे पर घोर अव्यवस्थाओं के बीच पिपरी टोल प्लाजा पर बुधवार सुबह 8:30 बजे से टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई। इस बीच जाम में फंसकर दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों ने जहां पूरे दिन जमकर दुश्वारियां झेलीं। वाहन चालकों से टोल कर्मियों की पूरे दिन जमकर तू- तू, मैं-मैं होती रही। हालांकि पुलिस की कड़ी सतर्कता के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली का शुभारंभ बुधवार को उप जिलाधिकारी बीकापुर रविप्रकाश श्रीवास्तव ने किया। शुरुआती दौर से ही पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसकर दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों ने जमकर दुश्वारियां झेली। वहीं छोटे-बड़े चार पहिया वाहन चालक टैक्स कम या ज्यादा वसूलने को लेकर बहस करते रहे। राहगीर हाईवे पर आवागमन के बीच ग्रामीणों की घनी बस्ती में स्थापित किए गए टोल प्लाजा से संकरी सड़क में आवागमन बाधित होने का गुस्सा निकालते रहे। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते कोई हंगामा नहीं हुआ। टोल प्लाजा पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस टोल टैक्स वसूली के मामले की शिकायत केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय तक की गई है। ग्राम पंचायत पिपरी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तेज बहादुर यादव का कहना है कि नगर क्षेत्र भदरसा में टोल टैक्स अदा कर चुका व्यक्ति डेढ़ किलोमीटर दूरी पर ही दोबारा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स क्यों दें। वहीं, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह ने इस टोल प्लाजा की स्थापना के विरुद्ध हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई 19 मार्च को होनी है। उनका कहना है कि नगर पंचायत भदरसा क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले इस टोल प्लाजा पर वसूली किया जाना सरासर अन्याय है। नगर पंचायत भदरसा के सभासद अश्वनी कुमार तिवारी व नगर पंचायत भदरसा के अध्यक्ष प्रतिनिधि सपा नेता मोहम्मद राशिद का कहना है कि नगर पंचायत भदरसा के नगर क्षेत्र की परिधि में दो टोल टैक्स वसूली केंद्र नहीं होने चाहिए। इसके लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।वहीं, टोल कर्मचारी भी टोल प्लाजा पर ऊपर से छाया के लिए टीनशेड नहीं होने और रहने को आवास, पानी की किल्लत व स्टाफ की कमी के लिए लोक निर्माण विभाग को कोसते रहे। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर ओम प्रकाश यादव का कहना था कि व्यवस्था धीरे-धीरे यहां ठीक हो जाएगी। कहा कि राजस्व की हो रही क्षति को देखते हुए अस्थाई तौर पर पिपरी के सामने टोल प्लाजा स्थापित करना पड़ा। जबकि यह टोल प्लाजा जीवपुर गांव के सामने स्थानांतरित होगा। उसके निर्माण में अभी एक साल लगेंगे।
विज्ञापन


वसूला जा रहा शुल्क
- चार पहिया निजी या प्राइवेट कार से एक तरफ का टोल टैक्स 30 रुपये, दोनों तरफ का 45 रुपये
- एसयूवी वाहनों से एक तरफ का 45 रुपये और दोनों तरफ का 70 रुपये
- बड़े वाहन बस और ट्रक का टोल टैक्स एक तरफ का 95 रुपये और दोनों तरफ का 145 रुपये
- 10 पहिया ट्रक से 105 रुपये, 12 पहिया वाले ट्रकों से 150 रुपये
- भारी भरकम वाहनों से 185 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें