फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार किसानों को बांटा ऋण मोचन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद बोले- सरकार जनता के लिए समर्पित
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। फसल ऋण मोचन योजना के तहत गुरुवार को देश दीपक महाविद्यालय तेंदुआमाफी में आयोजित एक समारोह में किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटे गए। पहले चरण में कर्जमाफी के दायरे में आए एक हजार किसानों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है।

मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं व विकास के प्रति संवेदनशील है। सरकार की सारी योजनाएं जनता के लिए समर्पित है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। विधायक शोभा सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने अपना संकल्प पत्र पूरा किया।
विज्ञापन


अच्छे कार्यों में भी विरोधी कमी ढूंढते हैं। गोसाईगंज विधायक इंद्रप्रताप तिवारी ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित जनहित में चलाई गई तमाम योजनाओं को विस्तार से बताया। इसके पहले महाविद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में लोगों ने खड़े होकर वंदेमातरम् और समापन पर राष्ट्रगान गाया। एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि पहले चरण के दौरान कर्जमाफी के दायरे में आए एक हजार किसानों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के 3200 किसानों को कर्जमाफी का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम को जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह, एडीएम प्रशासन शिवकुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में तहसीलदार विनीत गुप्ता, एसडीओ विद्युत सत्यनारायण, बीईओ रामतीर्थ वर्मा, भाजपा नेता कमलाशंकर पांडेय, राजन पांडेय, भरतजी श्रीवास्तव, संजीव सिंह, मोनू पांडे, संजय उपाध्याय मौजूद रहे। लोक गायक राजीव दुबे और उनकी टीम द्वारा लोक गायन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें