फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोटा-बोतल बंद करो, शौचालय का प्रबंध करो का नारा गूंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटा-बोतल बंद करो, शौचालय का प्रबंध करो...
विज्ञापन

फैजाबाद। खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत इन दिनों गांवों में भोर में लोटा-बोतल बंद करो, शौचालय का प्रबंध करो... नारा गूंजने लगता है। ऐसे गांवों में सुबह सीटी बजने और नारा गूंजने पर खुले में शौच के लिए निकले लोग लोटा लेकर बैरंग लौट रहे हैं।

स्वच्छ भारत मिशन की कार्रवाई में तेजी आनी शुरू हो गई है। अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित ग्रामों में जन जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिया है। जिले से भेजी गई टीमें गांवों में पांच दिवस रात्रि निवास करके खुले में शौच मुक्त बनाने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन


इन्हीं टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए सीडीओ रवीश कुमार गुप्ता बुधवार भोर चार बजे सोहावल ब्लॉक के गोपीनाथपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने खुले में शौच करने वाले लोगों को शौचालय प्रयोग करने की नसीहत दी। गांव के संपन्न लोगों को खुद अपना शौचालय निर्माण कराने को कहा।

सोहावल के ही पिनावां गांव में भी सीडीओ ने जाकर निगरानी समिति से कार्यक्रम के विषय में चर्चा कर प्रोत्साहित किया। पिनावा गांव की महिला समिति द्वारा ग्रामीणों को जागरूक कर गांव को खुले में शौच मुक्त किया जा रहा है।

पिनावा में सीडीओ द्वारा कार्यक्रम में असहयोग तथा विरोध करने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने तथा जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया गया। सोहावल के सनाहा ग्राम में पांच दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम कर रही टीम सदस्यों से मिलकर सीडीओ ने उन्हें प्रोत्साहित किया।

सीडीओ के मुताबिक सभी 103 ग्रामों से संबंधित प्रभारी जनपदीय अधिकारियों को प्रात:काल बेला में सीटी के साथ भेजा गया था। गांवों की महिलाओं ने भी लोटा-बोतल बंद करो, शौचालय का प्रबंध करो... नारे लगाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से ऐसे नारे सुनकर पुरुष वर्ग शर्मिंदा हुआ। जिला पंचायतराज अधिकारी सभाजीत पांडेय ने सभी प्रधानों को जुलाई तक समस्त ग्रामों में शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


मार्निंग फॉलोअप कार्यक्रम में जिला समन्वयक दीपक कुमार सेन, सहायक विकास अधिकारी हरीशचंद्र मिश्र, खंड प्रेरक सुनीता, मास्टर ट्रेनर अजय वाल्मीकि सहित प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें