फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक जागरुकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

फैजाबाद। शहर के टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को सामाजिक जागरूकता के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रैली निकाली। इसमें टीटीएस की सहादतगंज, सिविल लाइंस व हिंदी मीडियम की शाखा की छात्राएं शामिल हुई।

रैली को श्रीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सिविल लाइंस से निकलकर रिकाबगंज होते हुए चौक, कोतवाली नगर के समीप पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन युक्त बैनर हाथों में लेकर जागरूक किया। निदेशिका बिन्नी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को संस्कार मिलते है साथ ही समाज में भी सकारात्मक संदेश पहुंचता है। इस मौके पर प्रबंधक रंजीत सिंह, प्रधानाचार्या सहर सैय्यद आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें