फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा का असर, घटे 11 हजार बोर्ड परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र बनाने के लिए 390 स्कूलों ने किया आवेदन
विज्ञापन

फैजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बीते वर्ष संपन्न हुई नकल विहीन बोर्ड परीक्षा का असर इस बार देखने को मिला है। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में भारी कमी देखी गई है।

इस बार जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 11 हजार 332 बोर्ड परीक्षार्थी कम हुए हैं। अब केंद्र निर्धारण की कवायद शुरू हुई है। जिले के कुल 390 स्कूलों ने केंद्र निर्धारण के लिए समस्त सूचनाएं अपलोड करके ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन


सोमवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मातहतों को इस बाबत जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। योगी सरकार ने नकलमुक्त व शुचितापूर्ण बोर्ड परीक्षा कराने का संकल्प के तहत शुरू से ही ऑनलाइन केंद्र निर्धारण से लेकर कई फेरबदल किए गए।

सीसीटीवी की निगरानी व पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच 132 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई गई। शुरुआत से ही सख्ती के कारण काफी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कस लिया। इसी का नतीजा रहा कि परिणाम भी गत वर्षों की अपेक्षा कम रहा।

इस बार सत्र शुभारंभ के समय से ही नकलविहीन परीक्षा को लेकर तैयारियां जारी हैं। इसी सख्ती का नतीजा इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या से स्पष्ट हो रहा है। बीते वर्ष हाईस्कूल के 54 हजार 825 और इंटर के 46 हजार 775 परीक्षार्थियों ने नामांकन कराया था।

इस तरह गतवर्ष के बोर्ड परीक्षार्थियों की कुल संख्या एक लाख 16 सौ थी। लेकिन इस बार हाईस्कूल में 50 हजार 224 व इंटर में 40 हजार 44 परीक्षार्थियों ने ही बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इस प्रकार इस वर्ष की कुल बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या 90 हजार 268 है।

जो गतवर्ष से 11 हजार 332 कम है। ऐसे में इस वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या और कम होने के आसार हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब केंद्र निर्धारण की कवायद शुरू हुई है।

जिले के कुल 409 स्कूलों में से 390 ने केंद्र निर्धारण के लिए समस्त सूचनाएं अपलोड करके ऑनलाइन आवेदन किया है। शीघ्र ही भौतिक सत्यापन की कवायद चालू होगी।

सोमवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी इस बाबत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मातहतों को अनेक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस बार सीसीटीवी के साथ ही वाइस रिकॉर्डिंग की भी अनिवार्यता कही। शासन के फरमान को अमली जामा पहनाने में विभाग जुट गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने बताया कि जिले में इस बार 11 हजार बोर्ड परीक्षार्थी कम हुए हैं। अब केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हुई है। सभी मानकों को पूर्ण करने वाले स्कूलों को ही केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए शासन भी गाइड लाइन प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें