फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा स्लोगन के साथ सप्ताह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ स्लोगन के साथ सप्ताह शुरू
विज्ञापन

फैजाबाद। ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के स्लोगन के साथ 23 अप्रैल से सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हो गया। कमिश्नर मनोज मिश्र ने सभी जिले के जिलाधिकारियों को सप्ताह मनाने के निर्देश जारी किए। डीएम डॉ. अनिल कुमार ने जिले में जागरूकता के लिए वृहद कार्यशाला, स्कूलों में असेंबली सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने सड़कों पर यात्रा सुरक्षित बनाए जाने की नितांत आवश्यकता बताई। कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाएं और उससे होने वाली क्षति से बचा जा सकता है। सड़क सुरक्षा पर अधिक से अधिक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। 23 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर डीएम ने अफसरों से कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा से संबंधित वृहद कार्यशाला का आयोजन किया जाए। इसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी स्टेक होल्डर को आमंत्रित किया जाए। विद्यालय में सड़क सुरक्षा विषय पर एक विशेष असेंबली आयोजित की जाए और परिवहन, पुलिस विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के उपायों पर असेंबली को संबोधित करने के लिए भेजा जाए। विशेषकर स्कूल बस चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय और आईएमए के सहयोग से हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाए। हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग एवं आवश्यकता के बारे में स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट, स्काउट्स, लायन क्लब, रोटरी क्लब आदि की सहभागिता से जागरूकता अभियान चलाया जाए। सरकारी कार्यालयों में हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनने के नियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। प्रभावी प्रवर्तन अभियान भी चलाया जाए। जन जागरूकता उत्पन्न करने के लिए साइकिल रैली, पैदल फुटमार्च और सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की स्मृति में कैंडल मार्च भी आयोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें