कई न्यायिक अधिकारियों की पीठ बदली
फैजाबाद। कई न्यायिक अधिकारियों के गैर जनपद स्थानांतरण के फलस्वरूप जिलाजज चंद्रहास राम ने जिले की कई अदालतों में फेरबदल किया है। यह फेरबदल सोमवार को किया गया। इस क्रम में वरुण मोहित निगम को सीजेएम व ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है।
जिला जज द्वारा किए गए आदेश के मुताबिक रायबरेली के अशोक कुमार विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, हरिनाथ पांडेय को अपर जिला जज तृतीय, बदायूं की रीता कौशिक को अपर जिला जज चतुर्थ, वहीं के भूदेव गौतम को अपर जिला जज पंचम, पीलीभीत के फैमिली कोर्ट के जज सत्यप्रकाश को अपर जिला जज षष्टम, आगरा के कुशल पाल को अपर जिला जज सप्तम व सुरेश कुमार शर्मा को अपर जिला जज अष्टम बनाया गया है। भगीरथ वर्मा को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम का दायित्व सौंपा गया है।
एसीजेएम व सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों में वाराणसी की श्रद्धा तिवारी को लघुवाद न्यायाधीश, वरुण मोहित निगम को सीजेएम बनाया गया है। लखनऊ के ज्ञानप्रकाश तिवारी को सिविल जज सीनियर डिवीजन, प्रज्ञा सिंह को एसीजेएम प्रथम, करुणा सिंह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव, फर्रूखाबाद के विजय कुमार गुप्ता को सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय व उन्नाव के सुनील कुमार सिंह को सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के फास्ट ट्रैक कोर्ट का जज बनाया गया है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर में गाजीपुर के सर्वेश कुमार मिश्र को सिविल जज सदर, अभिनव तिवारी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अनीता को सिविल जज हवेली, रश्मिचंद्र को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, शिखा यादव को न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय, देवेंद्र प्रताप सिंह को सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय, साधना गिरि को सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के फास्ट ट्रैक कोर्ट का जज, व वाराणसी से आई तपस्या त्रिपाठी को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय बनाया गया है।