फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता को बच्चों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकाल पल्स पोलियो के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

बच्चों ने बड़ों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। अभिभावकों को दो बूंद जिंदगी के लिए जागरूक किया। कहा कि पोलियो से बचाव को बच्चों को पोलियो ड्रॉप जरूर पिलवाएं।
विज्ञापन

बच्चों की रैली को डीएम एसके राय और सीडीओ रवीश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से रवाना किया। रैली का नेतृत्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबी द्विवेदी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार, नगर शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, यूनीसेफ की सुश्री लक्ष्मी और यूएनडीपी के कौशलेंद्र सिंह ने किया। जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लिए नगरीय क्षेत्र के 32 स्कूलों के लगभग 751 बच्चों, अध्यापक/अध्यापिकाओं ने रैली में शामिल होकर नारों से आम जन को जागरूक होने का संदेश दिया। रैली में शिक्षा विभाग से सह-समन्वयक डॉ. शशिधर द्विवेदी, रामानंद दास मौर्य, विनोद कुमार सिंह, डॉ. अरविंद पाठक, राशिद सिद्दीकी और स्कूलों के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं और आम नागरिकों शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें