फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Temple: राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़ाए गए 500 मजदूर, अब 24 घंटे चलेगा निर्माण कार्य

Wed, 27 Dec 2023 11:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

राम मंदिर निर्माण के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब चार हजार मजदूर तीन शिफ्टों में लगातार काम करेंगे। भूतल तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राममंदिर निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 15 जनवरी तक अधिक से अधिक व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटा है। इसी को देखते हुए 500 मजदूर निर्माण कार्य में और लगाए गए हैं। अभी तक 3500 मजदूर मंदिर निर्माण में जुटे थे। अब इनकी संख्या चार हजार कर दी गई है। अभी तक दो शिफ्ट में मजदूरों की आठ-आठ घंटे ड्यूटी लगाई जाती थी। अब तीन शिफ्ट में यानी 24 घंटे निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


राममंदिर का भूतल बनकर तैयार हो चुका है। इसकी फिनिशिंग जोरों पर चल रही है। भूतल में फर्श बिछाने का काम पूरा होने को है। भूतल के स्तंभों में मूर्तियां उकेरे जाने का काम भी 15 जनवरी तक पूरा किया जाना है। मंदिर के गर्भगृह में बने तीन फीट ऊंचे व आठ फीट लंबे सिंहासन को स्वर्णजड़ित किए जाने का भी काम शुरू हो गया है। सिंहासन पर तांबे की चादर चढ़ाई जा रही है। तांबे पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - सरयू की बाढ़ में भी सुरक्षित रहेगा राम मंदिर, ये विशेषताएं सदियों तक सुरक्षित रखेंगी रामलला का घर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यह भी एक तपस्या: अभी भी सौ वर्ष पुराने मकान में रह रहे, राम मंदिर बनने के बाद ही खुद के घर की रखेंगे ईंट


मंदिर का मुख्यद्वार और गर्भगृह का सिंहासन सोने से मंडित होगा। दिल्ली की एक ज्वेलर्स कंपनी यह काम कर रही है। रामलला के सिंहासन को स्वर्णमंडित करने का काम 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि 15 जनवरी तक मंदिर का अधिक से अधिक काम पूरा करने की योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें