फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: देश की सबसे बड़ी फ्लोटिंग स्क्रीन पर होगा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव

Wed, 27 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का देश की सबसे बड़ी फ्लोटिंग स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। 1045 वर्ग फीट की फ्लोटिंग बोट का निर्माण सरयू के चौधरी चरण सिंह घाट पर हो रहा है। यह फ्लोटिंग बोट दस जनवरी तक बनकर तैयारी हो जाएगी। इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग के निर्देशन में इसका निर्माण हो रहा है।
कार्यदायी संस्था सेंचुरी हॉस्पिटैलिटी और मेगा वर्ष एसोसिएट ने इसके लिए नगर निगम से एमओयू साइन किया है। मेगा वर्ष के एमडी अक्षय आनंद ने बताया कि दस साल के लिए एमओयू किया गया है। उनका दावा है कि यह देश की सबसे बड़ी फ्लोटिंग स्क्रीन बोट होगी। इसका निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा हो रहा है। अमूमन इसके निर्माण में चार महीने लगते हैं, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए कारीगरों की संख्या तीन गुना बढ़ा दी है। दिन-रात काम हो रहा है। 10 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी साउथ की फैब्रिकेटर टीम को दी गई है। 40 कारीगर निर्माण में जुटे हैं।
विज्ञापन

अक्षय आनंद ने बताया कि यह बोट बायोडीजल जनरेटर से संचालित होगी। आगे चलकर इसे सौर ऊर्जा से चलाने की तैयारी है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आधुनिक स्क्रीन बोट का उद्घाटन रिमोट के जरिये करेंगे। फ्लाेटिंग बोट चौधरी चरण सिंह घाट से लक्ष्मणघाट तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी में संचालित होगी। इस पर अयोध्या की महत्ता, राम के भजन भी प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पांच हजार वर्ग फीट का फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी बनेगा
अक्षय आनंद ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद फरवरी से सरयू तट पर ही पांच हजार वर्ग फीट का फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की भी योजना है। इसको लेकर भी नगर निगम से एमओयू हो चुका है। यह रेस्टोरेंट आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इस रेस्टोरेंट में भी एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिस पर रामकथा की प्रस्तुति होती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें