फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान 47 कार्मिकों की हुई थी कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से जिले के 47 कार्मिकों की मौत हुई थी। इसके साथ ही दो अन्य की मौत चुनाव में दुर्घटना से हुई थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना से मरने वाले कार्मिकों के परिवारीजनों के साथ दुर्घटना में मारे गए कार्मिकों के परिवारीजनों को दिए जाने के लिए अनुग्रह धनराशि का आवंटन कर दिया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच पिछले पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से मरने वाले कार्मिकों के परिवारीजनों को अनुग्रह धनराशि का आवंटन कर दिया गया। गौरतलब है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान बड़ी संख्या में कार्मिक मतदान और मतगणना के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इनमें से कई की मौत हो गई थी। उस समय इसे लेकर काफी हो-हल्ला मचा।
पहले तो सरकार ने चुनाव ड्यूटी के दौरान के मानक पर अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की। उसके बाद सरकार ने महीने भर के भीतर संक्रमित लोगों की मौत पर अनुग्रह धनराशि के लिए पीड़ितों और विभागों से आवेदन मांगा था। इसके साथ ही चुनाव के दौरान दुर्घटना में मृत कार्मिकों के परिवारीजनों को अनुग्रह राशि 15 लाख और कोरोना से मृत कार्मिको के परिवारीजनों को 30 लाख की राशि दिए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

कोरोना से कितने कार्मिकों की मौत हुई, यह अलग बात है लेकिन सूत्रों के मुताबिक जिले में 63 कार्मिकों के परिवारीजनों की ओर से अनुग्रह राशि के लिए आवेदन किया गया था। जिला प्रशासन की जांच के बाद कुल 47 कार्मिकों की मौत को लेकर रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई थी। इसके साथ ही दुर्घटना में मारे गए लोगों की रिपोर्ट भी भेजी गई थी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने कोरोना से मृत 47 कार्मिकों के परिवारीजनों के लिए 30-30 लाख रुपये और दुर्घटना में मृत दो कार्मिकों की मौत पर उनके परिवारीजनों के लिए 15-15 लाख रुपये स्वीकृत कर दिया। इनका वितरण किया जा रहा है। एक बार फिर राज्य कार्मिकों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगने की संभावना है। इसी के मद्देनजर कोरोना से मृत कार्मिकों के परिवारीजनों को अनुग्रह धनराशि के आवंटन में तेजी है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानीय सूर्यभान ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से मृत 47 कार्मिकों के परिवारीजनों के लिए आयोग से अनुग्रह धनराशि का आवंटन कर दिया गया। 44 के परिवारीजनों को 30-30 लाख रुपये का वितरण कर दिया गया। तीन के परिवारीजनों से उत्तराधिकार प्रमाण पत्र मांगा गया है। दुर्घटना में मारे गए दो अन्य के परिवारीजनों को 15-15 लाख रुपये प्रदान कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें