फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालयों में खाली रह गईं 416 सीटें

Thu, 02 Jul 2015 10:36 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 चारों विश्वविद्यालयों में उपलब्ध 1413 सीटों के सापेक्ष 997 सीटों पर ही छात्रों ने प्रवेश लिया है। लिहाजा, रिक्त सीटें अब द्वितीय काउंसलिंग के जरिए भरी जाएंगी।
विज्ञापन



गौरतलब है कि अभी हाल ही में प्रवेश परीक्षा के आयोजक नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में यूपी कैटेट की प्रथम काउंसलिंग संपन्न हुई है। इसमें प्रदेश के चारों कृषि विवि फैजाबाद, कानपुर, मेरठ व बांदा में स्नातक वर्ग में उपलब्ध 1413 सीटों पर प्रवेश लिया जाना था।

लेकिन 997 सीटों पर छात्रों ने प्रवेश लिया है। मीडिया प्रभारी उमेश पाठक ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग के दौरान बीटेक के विभिन्न विषयों में तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि मेरठ में बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के लिए ओबीसी व एससी वर्ग में पेड सीटें रिक्त है।
विज्ञापन


जबकि विभिन्न पाठ्यक्रमों में एनआरआई कोटे की सीटें अभी बची हैं। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई से परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली काउंसलिंग प्रारंभ होगी। इसके लिए 6 जुलाई से अभ्यर्थियों का पंजीकरण होगा। स्नातक वर्ग की द्वितीय काउंसलिंग 10, 11 व 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

स्नातक पाठ्यक्रमों की पहली काउंसलिंग में एनडी कृषि विवि फैजाबाद में 329, चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि कानपुर में 393, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मेरठ में 169 तथा बांदा  में 106 प्रवेश लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें