फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर मॉल का भी ले सकेंगे लुत्फ

Thu, 02 Jul 2015 10:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
योजना परवान चढ़ी तो शहरवासी चमाचम रोडवेज बस स्टेशन के साथ मॉल व पीवीआर का भी लुत्फ उठा सकेंगे। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए संचालित होने वाली इस योजना से जिले में पहला मॉल तथा शॉपिंग कांपलेक्स हासिल होगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से सूबे के चुनिंदा बस स्टेशनों के विकास के लिए गत वर्ष एक योजना का आगाज किया गया था। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत संचालित होने वाली इस योजना में लखनऊ, आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर समेत अन्य महानगरों को चुना गया था।

बाद में फैजाबाद के जिला मुख्यालय स्थित डिपो को भी इस सूची में शामिल कर लिया गया। जानकारों की मानें तो चंद दिन पूर्व परिवहन मुख्यालय ने लखनऊ में योजना में शामिल होने के इच्छुक तथा निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले फर्मों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर टेंडर के लिए आवश्यक शर्तों तथा अन्य जानकारियों को बताया गया।
विज्ञापन


फैजाबाद रोडवेज सिविल लाइंस के पास इलाके में हाईवे पर है। इससे सटी अफसरों की कॉलोनी, कचहरी, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, कैंटोमेंट, बड़े-छोड़े दर्जनभर होटल और व्यावसायिक क्षेत्र होने से यहां मॉल बनाने का चार्मिंग होगा। बताते हैं कि इसके लिए कई प्राईवेट फर्मों की ओर से लेने की तैयारी चल रही है। यह इलाका कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से भी सबसे सुरक्षित माना जाता है।

जनपद वासियों के लिए मॉल अभी सपना ही बना हुआ है। ऐसा नहीं है कि शहर के व्यवसायियों समेत अन्य ने इसके लिए प्रयास नहीं किया। लेकिन कभी जमीन की पर्याप्त उपलब्धता आड़े आ गई तो कभी तकनीकी व नियम का पेंच पंस गया।

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टेशन का चयन पीपीपी योजना के तहत विकास के लिए किये जाने के बाद एक बार लोगों में मॉल का सपना साकार होने की आस जगी है। शहर के पॉश इलाके में रोडवेज स्टेशन पर प्रस्तावित मॉल फैजाबाद में खुलने वाला पहला मॉल होगा।

अभी तक यहां मॉल व पीवीआर का अभाव लोगों को खलता रहा है। लोगों का इसका मजा लेने के लिए लखनऊ जाना पड़ता था। मॉल से खरीदारों व ग्राहकों को एक ही स्थान पर क्वालिटी व क्वांटिटी तो मिलेगी ही, मनोरंजन आदि के साधन भी उपलब्ध होंगे।

क्षेत्रीय प्रबंधक पीएस मिश्रा ने बताया कि शासन की ओर से जिला मुख्यालय स्थित डिपो को पीपीपी योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने तथा यहां मॉल व शॉपिंग कांपलेक्स बनवाने के लिए चुना गया है। योजना के तहत क्या-क्या काम होना है, अभी इसकी विस्तृत जानकारी नहीं आई है। नजूल विभाग से जमीन परिवहन विभाग के नाम पट्टा कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें