फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर आई 114 शिकायतों में मात्र 18 का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले भर के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस पर पुलिस व राजस्व के अधिकारियों ने जनता की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आईं कुल 114 शिकायतों में से 18 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। राजस्व से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन



वहीं, गोसाईगंज कोतवाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अचानक आईजी ओंकार सिंह ने पहुंचकर समाधान रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। जमीन संबंधी मामलों में डीएम व एसडीएम के आदेशों का पालन नहीं होने पर उन्होंने थाना प्रभारी को फटकार लगाई। थाने पर कुल 16 शिकायतें आईं, इनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।


अयोध्या कोतवाली में सीओ अयोध्या राजू साव व प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय की मौजूदगी में नौ शिकायतें आईं, मगर निस्तारण किसी का नहीं हुआ। आरजेबी थाने में प्रभारी अमर सिंह की मौजूदगी में दो शिकायतें आईं, दोनों का निस्तारण कर दिया गया। थाना कैंट में एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया के समक्ष पांच शिकायर्तें आइं, इनमें से एक का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन



थाना इनायतनगर पर आठ शिकायतें आई, किसी का निस्तारण नहीं हो सका। मौके पर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। हैदरगंज थाने में 12 शिकायर्तें आइं इसमें से सात का निस्तारण हुआ। थाना तारुन पर तहसीलदार दिग्विजय सिंह के समक्ष 10 शिकायतें आई,ं एक शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया।


रुदौली कोतवाली में कुल छह शिकायतें आईं, जिसमें एक का निस्तारण किया गया। मौके पर कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव, राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह मौजूद रहे। मवई थाना में एसडीएम रुदौली टीपी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में छह मामले आए, जिसमें से एक का निस्तारण हुआ। थाना खंडासा में कुल सात शिकायतें आईं, एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।


महराजगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित पांच शिकायतें आईं, निस्तारण किसी का नहीं हुआ। बीकापुर कोतवाली में नायब तहसीलदार गजानन दुबे की अध्यक्षता में 16 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। मौके पर प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज, राजस्व निरीक्षक रामप्रताप पांडेय मौजूद रहे।


कुमारगंज थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम मिल्कीपुर केडी शर्मा व सीओ रुचि गुप्ता ने की। यहां आए पांच मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। रौनाही थाने में कुल पांच मामले आए, निस्तारण किसी शिकायत का नहीं हो सका। नायब तहसीलदार पैगाम हैदर सहित राजस्वकर्मी व थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।


पूराकलंदर थाने में कुल सात मामले आए, जिसमें तीन निस्तारित करा दिए गए। शेष शिकायतों के लिए तहसीलदार सोहावल बीपी सिंह के निर्देशन में कानूनगो सियाराम सिंह समेत पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें