फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 घ्ार और पांच बीघा गेहूं राख

Thu, 14 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
आग लगने से जली गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में पछुवा हवाओं का कहर जारी है। बुधवार को एक बार फिर आग ने तांडव मचाया। अमानीगंज के रायपट्टी गंाव में शार्टसर्किट से 36 घर जलकर राख हो गए। जबकि चौरे बाजार में आग लगने से तीन गृहस्थी जल गई। खंडासा थाना क्षेत्र के जलवायु मठिया गांव में आग से एक किसान का दस बिस्वा  गेहूं व एक किसान केकई पेड़ जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


कल्याण भदरसा मे दो किसानों की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अमानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार दोपहर खंडासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी गांव में शार्टसर्किट से छप्पर में आग लगने से 36 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग सर्वादीन के छप्पर से लगी, उनका घर जलने लगा।

तेज हवा से आग ने कुछ ही पलों में विकराल रुप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में आने से सर्वादीन, मेवालाल, झब्बर, माताफेर, छोटई, बुद्धूलाल, तुलसीराम, दयाराम सहित 36 परिवारों की गृहस्थी जल कर राख हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे अगिभनशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं, खंडासा थाना क्षेत्र के जलवायु मठिया गांव में बुधवार को अचानक लगी आग से रामनेवाज का दस बिस्वा गेहूं व कैलाश के कई पेड़ आग की चपेट में आने से जल गए।

हनुमतनगर प्रतिनिधि के मुताबिक कल्याण भदरसा गांव निवासी किसान राजेश कुमार निषाद पुत्र दशरथदीन का तीन बीघा गेहूं की फ सल काट कर मड़ाई के लिए इकट्ठा किया था। बुधवार को राजेश मड़ाई के लिए ट्रैक्टर के इंतजार में बैठा था। सुबह तकरीबन दस बजे तेज हवा के बीच 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं के ऊपर गिर गया।

उससे निकली चिंगारी से तीन बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग की लपटों ने पड़ोसी विनोद कुमार के पांच बीघा गेहूं के खेत को अपनी आगोश में ले लिया। जब तक लोग आग बुझाते दो बीघा तैयार गेहूं की फ सल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर सर्विस को दी, लेकिन समय वह पर नहीं पहुंची।

चौरे बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को चौरे बाजार कस्बे में आग लगने से तीन गृहस्थी जल कर राख हो गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से चंद्रप्रताप, रामकुमारी और रामबहोर की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। मौके पर हल्का लेखपाल नुकसान का आकलन करने के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें