फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार खुलते ही दो करोड़ के जेवर बिके

Wed, 13 Apr 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
दुकानों में जेवर खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक माह से अधिक चली हड़ताल के बाद बुधवार को सराफा बाजार गुलजार हो गए। हड़ताल समाप्त होने से ग्राहक और कारोबारी दोनाें के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। बाजार खुलते ही सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए ग्राहकों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन


पहले दिन जिले में दो करोड़ रुपए की खरीदारी होने का आकलन किया गया है। कारोबारियों को उम्मीद हैं कि अगले दिन से साढ़े तीन से पांच करोड़ के बीच कारोबार होने लगेंगे। नवरात्र समाप्ति होते ही वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम शुरू हो जाएगी।

शादी-विवाह के सीजन को सराफा कारोबारी किसी भी कीमत पर हड़ताल करने के पक्ष में नहीं थे। और तो और सराफा कारोबारी लोगों से एडवांस में धन उठा लिए थे। ऐसे में लोगों के घरों में शादी-विवाह का दौर शुरू हुआ तो उन्हें समय पर माल तैयार करके देना है।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर सराफा मंडल साकेत के बैनर तले बुधवार को चौक में सराफा कारोबारियों की बैठक हुई और 12 दिनों के लिए हड़ताल स्थगित कर दिया गया है। संगठन मंत्री नरेश अग्रवाल का कहना है ग्राहकों के हित को ध्यान में रख कर आंदोलन को 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है।

उधर जेवर खरीद रहीं पूजा सिंह, श्वेता त्रिपाठी, सावित्री आदि का कहना था कि लंबे समय से दुकान खुलने का इंतजार कर रहीं थीं। बुधवार को दुकान खुलते ही खरीदारी करने चली आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें