फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग पदों पर 38 चिकित्सकों का हुआ साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी के सभागार में सोमवार को अलग-अलग अस्पतालों में विशेषज्ञों की तैनाती के लिए साक्षात्कार हुआ। जिसमें 38 चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। दो-तीन दिन में परिणाम जारी होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय समेत सीएचसी पर अलग-अलग पदों पर 32 चिकित्सकों की तैनाती किया जाना है। इसे लेकर पूर्व में विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी।
सभी आवेदकों को सोमवार को साक्षात्कार के लिए सुबह 10 बजे से मुख्य विकास अधिकारी सभागार में आमंत्रित किया गया था। जहां मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा व राजकीय श्रीराम चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. सत्येंद्र सिंह की कमेटी ने चिकित्सकों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

शाम चार बजे तक चले साक्षात्कार में ईएमओ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन समेत अन्य पदों के लिए चिकित्सकों ने साक्षात्कार दिया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि 32 पदों के सापेक्ष 38 चिकित्सकों का साक्षात्कार हुआ है। दो-तीन दिन बाद परिणाम जारी करके नियुक्त चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें