फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3316 ने दी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा रविवार को जनपद के सात केंद्रों पर 19 पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई। इस प्रवेश परीक्षा में कुल 39 विषयों के कुल 4334 परीक्षार्थियों में से 3316 ने परीक्षा दी, 1018 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूरी परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी व कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। कही से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं प्राप्त हुई। पीएचडी प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय के प्रचेता भवन, दीक्षा भवन, आईईटी, एमबीए, झुनझुनवाला महाविद्यालय, केटी पब्लिक व भवदीय पब्लिक स्कूल के केंद्रों पर हुई। इसमें कुल 39 विषयों में 4334 परीक्षार्थियों में से 1018 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह सहित परीक्षा नियंत्रक नियंत्रक उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

कुलपति की अगुवाई में पीएचडी प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. फारूख जमाल, उप समन्वयक डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. प्रिया कुमारी, डॉ. राना रोहित सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. अनुज कुमार पटेल, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. नीलम यादव, डॉ. अभिषेक सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सात केंद्रों पर हुई।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर केंद्र पर पुलिस बल एवं सुरक्षा कर्मी तैनात रखे। किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें