निर्वाचन में लगाए गए मजिस्ट्रेटों की दिया गया प्रशिक्षण
अयोध्या। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अफसरों ने मंगलवार को लोकसभा निर्वाचन में लगाए गए मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित किया। इसके बाद अवशेष मजिस्ट्रेटों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षित किया गया।
चुनाव के लिए लगभग 250 जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सोमवार को इनको चार चरणों में प्रशिक्षित किया। पहले मुख्य निर्वाचन कार्यालय के दो अफसरों योगेश्वर राम मिश्र, रमाकांत पांडेय ने विकास भवन के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में मौजूद 25-25 की टीम में तीन चरणों में मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित किया।
यह प्रशिक्षण 10 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चला। इसके बाद अवशेष रह गए मजिस्ट्रेटों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनरों के साथ ही एडीएम सिटी ने प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों के भवन, वहां की स्थिति, मतदाता सुविधाओं, आने जाने के मार्ग, संवेदनशीलता सहित अन्य बिंदुओं के बारे में पड़ताल करने का निर्देश दिया गया।