फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरूपानंद का अयोध्या में शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरूपानंद का अयोध्या में शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित
विज्ञापन

अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में विवादित भूमि पर 21 फरवरी को जगत गुरु स्वरूपानंद सरस्वती द्वारा किया जाने वाला शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

स्वामी स्वरूपानंद की ओर से उनके शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जारी बयान में पुलवामा मेें सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकवादी हमले व स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम को स्थगित करने की सूचना दी है।
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। ज.गु. स्वरूपानंद सरस्वती की ओर से दो पेज का बयान जारी करते हुए कहा गया है कि श्रीरामजन्मभूमि के संदर्भ में हमने जो निर्णय लिया है वह सामयिक और आवश्यक भी है।

लेकिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जवानों की शहादत के बाद देश में अचानक आई इस आकस्मिक परिस्थिति को देखते हुए हम यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय ले रहे हैं। हम नहीं चाहेंगे कि हमारा कोई भी कार्यक्रम राष्ट्र हित में बाधा डाले।

कहा है कि अवसर के अनुकूल मुहूर्त निकालकर हम इस कार्यक्रम को भविष्य में पूरा करना चाहेंगे। इसके पहले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरि ने पत्र लिखकर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन कर कार्यक्रम स्थगित करने की अपील की थी।

वहीं दूसरी तरफ शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है क्योंकि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्यों के अयोध्या आगमन की संभावना थी। जिसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारी भी तेज कर दी थी।

राममंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन कर चुके महंत परमहंस दास 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे तपस्वी छावनी मंदिर में शिलान्यास करेंगे। वे प्रयागराज से 18 फरवरी को राममंदिर निर्माण यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन


19 फरवरी को अयोध्या में शिलान्यास कर पूजित शिला को विश्व हिंदू परिषद को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि शिलान्यास का कार्यक्रम पूरी तरह संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण होगा। इस अवसर पर पुलवामा के शहीदों को नमन कर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की कामना के लिए धार्मिक अनुष्ठान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें