फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादियों को देश से बाहर निकाला जाए: विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
निपट जायेगा पाकिस्तान...
विज्ञापन

अयोध्या। पाकिस्तान मुर्दाबाद और जय श्रीराम के नारे के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के युवकों सहित श्रीराम वेद विद्यालय के वैदिक वटुकों ने कारसेवकपुरम में राष्ट्र रक्षा श्रद्धांजलि महायज्ञ कर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने कवि मौलिक की कविता- सोच समझ ले एक बार तू क्या होगा अंजाम निपट जायेगा पाकिस्तान, निपट जायेगा पाकिस्तान...पढ़ा तो पाकिस्तान के कायराना कृत्य पर लोगों मेें जबरदस्त आक्रोश नजर आया।
विज्ञापन


विहिप प्रवक्ता ने कहा कश्मीर में आतंकियों की ढाल बन रहे अलगाववादियों को देश से बाहर निकालकर सजा देनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर पाकिस्तान का झंडा जलाकर बजरंगियों ने पुलवामा में हुई आतंकी हमले का विरोध जताया।
विज्ञापन


पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कारसेवक पुरम में आयोजित राष्ट्र रक्षा श्रद्धांजलि यज्ञ में आचार्य नारद भट्टाराई, रामसखा त्रिलोकी नाथ पांडेय, डॉ. कुसुम लता अग्रवाल, इंजीनियर एस एन अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार, प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख महेश मिश्र, विद्यार्थी संयोजक शिवम मिश्र, दिनेश दास, संत मुरारी दास, दुर्गेश सिंह, राजा वर्मा, मनजीत सिंह, विपिन पांडेय, जयचंद और मान सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें