फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17.76 करोड़ से रामनगरी में बन रहा भजन संध्या स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
17.76 करोड़ से रामनगरी में बन रहा भजन संध्या स्थल
विज्ञापन

अयोध्या। कभी रामनगरी का पिकनिक स्पॉट रहा अप्पू घर अब भजन संध्या स्थल के रूप में तब्दील होने जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 14.76 करोड़ की लागत से बन रहा भजन संध्या स्थल दो माह के भीतर मूर्त रूप में आ जाएगा। धनुषाकार वैष्णवनगरी की परिकल्पना के अनुरूप बन रहे भजन संध्या स्थल में पांच हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। यह रामनगरी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भजन संध्या स्थल बनाने का एलान कर नींव रखी थी। स्टेडियम के रूप में बन रहा भजन संध्या स्थल विभिन्न संसाधनों से लैस होगा। जिसमें करीब पांच हजार दर्शक बैठ सकेंगे। शुरूआत में निर्माण की लागत के अनुसार 37.23 करोड़ खर्च का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था लेकिन पूर्व सपा सरकार में ही योजना में कटौती कर 14.77 करोड़ की योजना को मंजूरी प्रदान की गई। कार्य का जिम्मा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को दिया गया है। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर डीपी सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य स्थल का क्षेत्रफल करीब आठ सौ वर्गमीटर है। इसे जून 2018 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है, करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। भजन संध्या स्थल सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनेगा। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर डीपी सिंह ने बताया कि भजन संध्या स्थल को स्टेडियम रूप में बनाया जा रहा है। एक प्रदर्शनी हाल भी होगा, साथ ही आधुनिक स्टेज का निर्माण हो रहा है। इसके सामने दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ीनुमा स्टेप बनाया जाएगा। इसके अलावा बारिश व धूप से बचाने के लिए छत भी लगाई जाएगी। दर्शक दीर्घा की सीढ़ियों पर आकर्षक लाल पत्थर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें