फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी पक्षियों के संरक्षण की आवश्यकता-डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी पक्षियों के संरक्षण की आवश्यकता : डीएफओ
विज्ञापन

फैजाबाद। विश्व प्रवासी पक्षी दिवस की पूर्व संध्या पर जिला वन अधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया भर के प्रवासी पक्षियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विश्व प्रवासी पक्षी दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मई को मनाया जाता है। प्रवासी पक्षियों की सराहना को मजबूत बनाने और उनके संरक्षण के लिए तत्काल आवश्यकता को उजागर करने में विश्व प्रवासी पक्षी दिवस की बहुत की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए इसकी तत्काल आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवासी पक्षियों के बचाव के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। 4 अप्रैल को एक दुलर्भ प्रजाति का गिद्ध कैंट क्षेत्र अंतर्गत आर्मी स्कूल के बगल लेखा ऑफिस के पास घायल अवस्था में मिला। जिसे प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर पकड़वाकर उसका प्राथमिक उपचार कराने के उपरांत उसे वेटलैंड क्षेत्र में छोड़ दिया गया। 25 जुलाई को मुर्हरमपुर अर्ती गांव में एक सारस के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसे मया रेंज स्टाफ द्वारा चिकित्सा उपचार कराने के बाद सरयू वेटलैंड क्षेत्र में छोड़ दिया गया। जनवरी माह में अयोध्या क्षेत्र के दुर्लभ प्रजाति के बर्न आउल के बिजली के तार से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसका भी इलाज कराया गया। उन्होंने सरयू क्षेत्र में पाये जाने वाले प्रवासी पक्षियों के संरक्षण हेतु जन सामान्य एवं किसानों से अपील किया कि वे खेतों की उर्वरा बढ़ाने के लिए खतरनाक रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करें। पॉलीथीन बैग्स को सरयू क्षेत्र में न फेंके व प्रवासी पक्षियों के घोंसलों एवं अंडों को नष्ट न करेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें