फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाधीनता दिवस पर खुले में शौच से आजादी को जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामिल होंगे महिला, युवा, बच्चे और जनप्रतिनिधि
विज्ञापन

फैजाबाद। इस स्वाधीनता दिवस पर खुले में शौच से आजादी के लिए जंग होगी। इसमें समाज के सभी वर्गो के लोग, जनप्रतिनिधि से अफसर तक शामिल होंगे। सप्ताह भर मथने के बाद 71वें स्वाधीनता दिवस पर खुले में शौच से आजादी का बेहतर अहसास लोगों को कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुले में शौच से आजादी के लिए जंग की विधिवत शुरुआत नौ अगस्त से होगी। इस दिन मुख्यालय पर खुले में शौच से मुक्ति सप्ताह का शुभारंभ बड़े जनप्रतिनिधि के साथ जिले के आला हकिम करके इसके लिए मुनादी कर देंगे। ब्लॉक से गांव तक खुले में शौच के खिलाफ कार्यक्रमों के जरिए हलचल मचाने की योजना है। अगले दिन प्रचार के जरिए जंग को धार दी जाएगी। जिले और विकासखंड स्तर पर होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर लगाए जाएंगे। 12 अगस्त से गांव के विद्यालयों को इसके लिए फोकस किया जाएगा। वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता, फिर नुक्कड़ नाटकों के जरिए जागरूकता की धार को तेज किया जाएगा। कॉलेजों में स्वच्छता पर खेलकूद प्रतियोगिता की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी लाइन डिपार्टमेंट, बेसिक शिक्षा, बाल विकास, पंचायत, विकास विभाग के कर्मचारी निभाएंगे। मिशन के जिला समन्वयक दीपक कुमार का कहना है कि 71वें स्वाधीनता दिवस पर खुले में शौच से आजादी सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ अफसरों ने बैठक कर जिम्मेदारी सौंप दी है। इससे मिशन की गति तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें