फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो और मरीज मिले, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे को जिला अस्पताल में हो रहा इलाज
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। गुरुवार को डेंगू के दो और मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है, जबकि दूसरे को श्रीराम अस्पताल से रेफर करा लिया गया है। फिलहाल अभी तक दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। इससे पूर्व भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से डेंगू के कुल छह मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से एक की मौत भी हो चुकी है।
गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती रुदौली क्षेत्र के सराहा निवासी 26 वर्षीय युवक संजय कुमार की जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई, जिसे डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। युवक को बुधवार को ही डेंगू होने की पुष्टि हो गई थी। गुरुवार को प्लेटलेट्स चढ़ाई गई है। अब मरीज की हालत सामान्य बताई जा रही है। दूसरा मामला पूराबाजार ब्लॉक के धर्मपुर गांव में सामने आया है। गांव निवासी राजनाथ तिवारी का पुत्र आशुतोष तिवारी (22) को तेज बुखार होने पर श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने टायफाइड होने की बात कही और इलाज शुरू किया। हालत में सुधार न होने पर युवक ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराया, जिसमें डेंगू की पुष्टि होने पर परिवारीजनों ने उसको लखनऊ रेफर करा लिया। युवक का लखनऊ के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। इससे पहले भी तारुन क्षेत्र में तीन व मसौधा में दो मरीजों को लखनऊ रेफर किया जा चुका है, जबकि एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू का समुचित इलाज मौजूद
जिला चिकित्सालय में डेंगू के समुचित इलाज की व्यवस्था है। वैसे भी संदिग्धों की कड़ी निगरानी की जा रही है। रुदौली के मरीज को सुरक्षित वार्ड में भर्ती करके प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है। एक दिन पूर्व ही फॉगिंग कराई गई है। पर्याप्त मात्रा में किट्स भी उपलब्ध हैं।
-डॉ हरिओम श्रीवास्तव, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें