फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को मिला मानदेय, जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों को मिला बकाया मानदेय
विज्ञापन

फैजाबाद। कई महीने से मानदेय का इंतजार कर रहे शिक्षामित्रों के लिए राहत भरी खबर है। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय ग्रांट शासन से मिलते ही विभाग ने समस्त कार्रवाई पूरी करते हुए मार्च-अप्रैल व मई का मानदेय शिक्षामित्रों के खाते में भेज दिया है।

सर्व शिक्षा अभियान के पटल सहायक सुनील सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय बिल ब्लॉकों से पहले ही जमा था, इसलिए शासन से सोमवार को ग्रांट मिलने पर मार्च, अप्रैल व मई का बकाया मानदेय छह लाख 93 हजार रुपये शिक्षामित्रों के खातों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है जिले में दो चरणों के 1992 शिक्षामित्र शिक्षक पद पर समायोजित होकर 40 हजार वेतन पा रहे हैं, वहीं 70 शिक्षामित्र अभी भी 3500 सौ रुपये मानदेय पर पढ़ाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


शिक्षामित्र फरवरी के बाद से ही ग्रांट नहीं होने के कारण मानदेय नहीं पाए थे। मानदेय भुगतान पर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह व मीडिया प्रभारी अनूप द्विवेदी ने बीएसए योगेंद्र कुमार का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें