फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों समेत 30 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण में जबरदस्त वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल के दो व राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के एक चिकित्सक सहित 30 लोग एक ही दिन में पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों को आइसोलेट कराने में दिनभर हलकान रहीं। जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 17027 हो गई है, इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 105 है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। आठ दिन में ही नए मरीजों का शतक लगने से जिले में हड़कंप है। शनिवार को 4662 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई तो एक साथ 30 मरीज संक्रमित पाए गए। इनमें जिला चिकित्सालय के एक सर्जन, एक चिकित्सा अधिकारी व मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के एक डॉक्टर भी शामिल हैं।
वहीं, रेलवे स्टेशन पर हुई यात्रियों की जांच में तीन मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी, फिरोजपुर दर्शन नगर निवासी एक बीमा एजेंट भी पॉजिटिव आया है। तीन जनवरी को लखनऊ से आए 42 वर्षीय एक युवक भी एंटीजन किट से हुई जांच में संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

इनके अलावा रामनगर कॉलोनी, धारा रोड, बहादुरपुर, रिकाबगंज, सहादतगंज, डीआरसी, गुलाब नगर, अमानीगंज, रामघाट, तुलसी नगर, बेनीगंज, जैन धर्मशाला, नया घाट, कंधारी बाजार, गांधीनगर, नियावां, मया ब्लॉक के कटरा, पूरा ब्लॉक के देवकाली बाईपास, गंगौली सहित अन्य जगहों पर एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है।
इन मरीजों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 105 हो गई है जिनमें से तीन मरीजों को अन्य जिलों में शिफ्ट किया गया है। अयोध्या के सक्रिय मरीज 102 हो गए हैं। शनिवार को मिले कोरोना के सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है, सभी के लक्षण सामान्य बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें