अयोध्या। रामकथा संग्रहालय के शैक्षिक कार्यक्रमों के अंतर्गत भारतीय इतिहास की संरचना में संग्रहालय का योगदान विषयक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन संग्रहालय सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के स्नातक-स्नात्तकोत्तर एवं बी.टी.सी व बीएड के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
साकेत महाविद्यालय की अनामिका यादव को प्रथम पुरस्कार, शिवकला बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान कादीपुर के अंकित पटेल को द्वितीय, देशदीपक आदर्श महिला महाविद्यालय बीकापुर की मिथिलेश यादव को तृतीय, साकेत महाविद्यालय की दीप्ति यादव, रिया पालिया, संत रामप्रसाद चौधरी ग्राम महाविद्यालय कोदैला के कुलदीप, शिव कला बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान कादीपुर के राहुल कौशल, ग्रामोदय विद्यालय रामपुर सर्धा की सलोनी यादव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि आज आवश्यकता है कि विद्यार्थी देश के संग्रहालयों का अवलोकन करें तथा इतिहास की संरचना में उनके योगदान को समझे। विशिष्ट अतिथि डॉ. उपमा वर्मा ने भी अपने विचार रखे। संग्रहालय के उपनिदेशक योगेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वीथिका सहायक मानस प्रसाद ने संचालन किया।