फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में फिर 1.32 लाख रुपए का डीजल शार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज में फिर एक लाख 32 हजार रुपये का डीजल शॉर्ट
विज्ञापन

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन के फैजाबाद डिपो में डीजल घटतौली रुकने का नाम नहीं ले रही है। चार माह में फिर 4669 लीटर डीजल शॉर्ट हुआ है। इसमें हानि हुई राशि एक लाख 32 हजार रुपये से अधिक है। डिपो में पहले भी आठ लाख रुपये की डीजल घटतौली का मामला सामने आया था। इसमें डीजल विभाग से जुड़े पांच लोगों पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी। अब अनुमान यह लगाया जा रहा है कि डीजल घटतौली का कारण तकनीकि खराबी हो सकती है। मौजूदा समय में इसको ठीक कराए जाने की बात चल रही है।
परिवहन निगम के फैजाबाद डिपो में एक साल से डीजल घटतौली का मामला चल रहा है। पिछली बार आईओसी पर तैनात कर्मचारियों की ओर से काफी दिनों तक डीजल घटतौली मामले को दबाए रखा गया था लेकिन मामला आठ लाख रुपये तक पहुंच जाने के बाद कर्मचारियों की ओर से अवगत कराया गया। इस प्रकरण में पहले एक व फिर बाद में चार कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके बाद भी डीजल की घटतौली का मामला रुकता नजर नहीं आ रहा है। जनवरी माह से लेकर अप्रैल माह तक एक बार फिर से डीजल घटतौली मामले की रिपोर्ट आ गई है। इन चार माह में 4669 लीटर डीजल शॉर्ट हुआ है। साथ ही एक बार फिर से रोडवेज को 1.32 लाख रुपये की चपत लगी है। खास यह है कि इस बार पूरे मामले को लेकर डिपो से संबंधित अधिकारियों का नजरिया बदला हुआ है। वर्कशॉप के कर्मचारियों से लेकर आला अफसर तकनीकि फॉल्ट मान रहे हैं। इसमें डीजल पंप व टैंक को ठीक कराए जाने के लिए टर्मिनल मैनेजर से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल घटतौली के मामले में तकनीकि सहायक लोगों से संपर्क किया जा रहा है। डीजल पंप व टैंक को चेक कराने के लिए तकनीकि लोगों को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द डीजल घटतौली से मुक्ति पा ली जाती है।- विक्रमजीत सिंह, प्रभारी आरएम, फैजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें