डॉ. अनिल बने श्रीराम चिकित्सालय के सीएमएस
अयोध्या। श्रीराम चिकित्सालय के नए सीएमएस के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। 24 मई को सीएमएस डॉ.एसपी गौतम का अंबेडकरनगर स्थानांतरण हो जाने के बाद डॉ.अनिल ने यह दायित्व संभाला। लगभग 15 वर्ष पूर्व डॉ. अनिल श्रीराम चिकित्सालय में सेवारत रह चुके हैं। अब फिर उन्हें श्रीरामनगरी में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। सीएमएस डॉ. अनिल ने बताया कि चिकित्सालय में मरीजों का समुचित उपचार सुलभ कराना उनकी प्रतिबद्धता होगी। इस संदर्भ में उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ब्यूरो