फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ना में प्रधान के लिए छह ने नामांकन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ना में प्रधानी के लिए छह ने भरा पर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूराबाजार (फैजाबाद)। ग्राम प्रधान मड़ना देवरानी यादव के निधन के बाद रिक्त पद पर हो रहे उपचुनाव में छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नाम वापसी आगामी 24 जून को है।
विज्ञापन

आरओ सुरेंद्र कुमार मौर्य सहायक निबंधक सहकारी समिति ने बताया कि छह प्रत्याशियों में शीला, सीतापति, ममता यादव, गीता, देवमती, इसलौता ने नामांकन किया। ममता यादव पूर्व प्रधान स्व. देवरानी यादव की पुत्रवधू हैं। ग्राम पंचायत के रिक्त 15 पदों पर केवल छह लोगों ने नामांकन किया जिसमें 9 पद अभी भी रिक्त रह गए। कादीपुर में तीन पदों पर तीन प्रत्याशी, हरियाणा में एक पद पर एक प्रत्याशी, खुशहालगंज में एक पद पर एक प्रत्याशी तथा फतेहपुर मुमताजाबाद में एक पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। इसलिए इन लोगों का निर्विरोध चयन सुनिश्चित हो गया। वहीं कसौली में चार, शांतिपुर में एक, रामपुर सरधा में एक पद रिक्त रह गया है। नाम वापसी आगामी 24 जून को है। उसी दिन चुनाव निशान भी आवंटित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें