फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 विदेशी मिले निगेटिव, नए आए 26 विदेशियों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विदेश यात्रा करके लौटे 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य महकमे ने राहत महसूस की है। इस बीच शुक्रवार को भी 26 और विदेशियों की सूची प्राप्त हुई है, जिनकी निगरानी शुरू की गई है।
विज्ञापन

सप्ताह भर इनकी निगरानी के बाद इनकी भी कोरोना जांच कराई जाएगी। कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिन पूर्व अमौसी एयरपोर्ट से प्राप्त हुई सूची में 20 यात्री जिले के शामिल थे।
जिनकी निगरानी के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को भी एक सूची प्राप्त हुई है, जिसमें जिले के 26 यात्री शामिल हैं, जो कि 30 नवंबर को यात्रा करके लौटे हैं।
विज्ञापन

इनमें 24 लोग खाड़ी देशों से व दर्शननगर निवासी दो लोग अमेरिका से आए हैं। इनकी सूची प्राप्त होने के बाद विकास भवन में बने कंट्रोल रूम से इन यात्रियों से संपर्क साधा गया तो 24 लोग ट्रैस हो सके, जबकि अमेरिका से आए दो लोगों को मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।
संबंधित क्षेत्र की स्वास्थ्य टीमों को संपर्क साधने के लिए कहा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि विदेश यात्रा करके लौटे 26 और लोगों की सूची मिली है।
जिनकी निगरानी की जा रही है। दो लोग अभी ट्रैस नहीं हुए हैं, जिसके लिए स्वास्थ्य टीम उनके पते पर भेजी गई है। पहले आए 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें