फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट प राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों, व्यापारियों व किसानों के प्रति समर्पित है बजट : सांसद
विज्ञापन

अयोध्या। केन्द्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत बजट को सांसद लल्लू सिंह ने एतिहासिक बताया है। कहा कि यह बजट देश के गरीबों, व्यापारी व किसानों के प्रति समर्पित है। बजट में मध्यम वर्ग का भी खास ख्याल रखा गया है। किसानों के हित में सरकार ने क्रांतिकारी फैसला किया है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि बजट में सबका साथ सबका विकास को ध्यान रखते हुए योजनाएं बनायी गयी है। समाज के हर वर्ग का उत्थान करने में बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। किसानों व मजदूरों के लिए बजट मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का कहना है कि यह बजट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सपनों के भारत निर्माण के संकल्पों को साकार करने वाला है। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए बजट पूरी तरह से सहायक होगा।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को चुनावी करार दिया। कहा कि लोगों को मिलना कुछ नहीं है। सिर्फ लोगों को सपने दिखाना व लोगों से वादा और जुमलेबाजी करना है।

समाजवादी पार्टी के पूर्वमंत्री तेजनरायण पांडेय पवन ने बजट को चुनावी बजट करार दिया है। कहा कि बजट में किसानों, नवजवानों व बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं है। बजट से केंद्र सरकार ने अपने रूठे व्यापारियों को मनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामदास बर्मा ,एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शीतला पाठक ने संयुक्त रूप से कहा कि मोदी सरकार का चुनाव पूर्व बजट एक चुनावी झुनझुना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें