सामूहिक विवाह नौ को, करें आवेदन
अयोध्या। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नौ फरवरी को प्रत्येक विकासखंड में आयोजित होगा। सीडीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि योजना के तहत इच्छुक व्यक्ति अपने खंड विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करके आवेदन पत्र खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करें।