फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया जिला अयोध्या बनने से चहुंओर छायी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नया जिला अयोध्या बनने से छायी खुशी
विज्ञापन

अयोध्या। फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से सभी वर्ग और समुदाय में खुशी का माहौल है। संत-धर्माचार्यों का कहना है कि पहले भी फैजाबाद के बजाए देश और विदेश में कहीं भी जाने पर अयोध्या ही पहचान थी।

मुख्यमंत्री ने इसे साकार करके प्रशंसनीय और ऐतिहासिक काम किया है। अयोध्या नरेश बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने कहा कि अयोध्या का अस्तित्व मानव जीवन के शुरूआत से है। महाराज मनु ने इस प्राचीन नगर को बसाया था।
विज्ञापन


मगर बाद में फैजाबाद शहर बसने के साथ पूरे इलाके को इसी जनपद के नाम से जाना जाने लगा। महंत नृत्यगोपाल दास ने भी फैजाबाद का नाम अयोध्या किए जाने की प्रशंसा की। कहा कि अयोध्या भगवान राम की नगरी है इसका अस्तित्व अनादिकाल से है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनभावना के अनुरूप प्रशंसनीय कार्य किया है। गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के ज्ञानी गुरुजीत सिंह ने कहा कि अयोध्या गुरुनानक की तपस्थली रही है। हर जगह हमारी पहचान अयोध्या से होती है।

ऐसे में जिले का नाम अयोध्या होना दूर दर्शी कदम है। दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, ज.गु.रामदिनेशाचार्य, महंत शशिकांतदास, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत रामदास, महंत बृजमोहन दास, विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने मुख्यमंत्री के निर्णय को सराहा।

बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किए जाने के मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना की। कहा कि हम पहले भी अयोध्या लिखते थे, अब भी अयोध्या लिखेंगे।
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री के लिए फैजाबाद भी अयोध्या हो गया ऐसे में संपूर्ण विकास सभी तरफ दिखना चाहिए। बबलू खान ने भी कहा कि यह निर्णय इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें