फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाली जिले की गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां राजकीय इंटर कॉलेज से रवाना हुई।
विज्ञापन



जीआईसी में कार्मिकों की भीड़ में पार्टी के लोग एक-दूसरे को तलाशते रहे। शाम को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदेय स्थल पर पहुंच गईं। चुनाव में पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।


निर्वाचन कंट्रोल रूम के मुताबिक किसी भी पोलिंग बूथ से किसी प्रकार की कमी या परेशानी की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्राप्त नहीं है।


शनिवार को अंबेडकरनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाहित अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान को संपन्न कराने के लिए जीआईसी से पोलिंग पार्टियों को रवानगी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्ता, एडीएम सिटी वैभव शर्मा, सीएमओ डा. हरिओम श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन सोमदत्त मौर्य, एस डीएम सदर अर्पित गुप्ता, एसओसी वीडी पांडेय सहित अन्य अफसर यहां मौजूद थे। चुनाव ड्यूटी में आई कई महिला मतदान कर्मी अपने छोटे बच्चों के साथ ईवीएम भी संभाल रहीं थीं।
विज्ञापन



डीएम ने बताया कि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमणशील बताए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सीआरओ पीडी गुप्त ने बताया कि पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर पहुंच गई हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें