फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान की तैयारी पूरी, आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र में आने वाली गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पोलिंग पार्टियां शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज से रवाना होंगी।
विज्ञापन



निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पांच जोनल, 44 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल, पीएसी और पुलिस की तैनाती की जा रही है।


गोसाईगंज क्षेत्र में 12 मई को वोट डाले जाएंगेे। गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 80 हजार 1 मतदाताओं के लिए 273 मतदान केंद्रों पर 453 बूथ बनाए गए हैं।


मतदान सुबह सात से शाम को छह बजे तक होगा। 1712 कर्मचारी लगाए गए हैं। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों का गठन कर दिया है।


शांति व सुरक्षा के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक एक सुपर जोनल, पांच जोनल के साथ ही 44 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही कुल 49 माइक्रो प्रेक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 आदर्श मतदेय स्थल और एक सखी बूथ बनाया गया हैं। भीषण गर्मी के मददेनजर बूथों पर नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था के जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किया है।


बूथों पर पानी, छाया के साथ शौचालयों की व्यवस्था किए जाने के लिए कहा गया है। यहां पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियों के सदस्यों के भोजन की व्यवस्था प्राथमिक विद्यालयों में तैनात रसोइयों के द्वारा किया जाएगा।


शांतिपूर्ण और सकशुल मतदान के लिए मजिस्ट्रेटों और पुलिस अफसरों के साथ बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ ही पीएसी और पुलिस की तैनाती की जाएगी।


पोलिंग पार्टियां शनिवार की सुबह जीआईसी से रवाना होंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्त ने बताया कि निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है। पोलिंग पार्टियां शनिवार सुबह रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें