पिछड़ों के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध : चौधरी
अयोध्या। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन रविवार को सहकारिता भवन के सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण करके बस्ती के विधायक दयाराम चौधरी ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए सरकार बनने के साथ योजनाओं को अमली जामा पहनाने की शुरुआत हो गयी थी। वर्तमान में पिछड़ों को विकास के लिए कई योजनाएं सरकार द्वारा शुरू की गयी है।
सरदार पटेल की प्रतिमा पूरे विश्व के आकर्षण का केंद्र है। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की योजनाओं में शौचालय, उज्जवला, आवास जैसी योजनाओं का लाभ पिछड़ों को मिला है। भाजपा ने सड़कों का जाल बिछाया है।
आयुष्मान भारत के तहत गरीबों के इलाज हेतु पांच लाख रुपये की व्यवस्था की गयी है। पिछड़े वर्ग का हित भाजपा में ही है। भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे पूरा विश्व वर्तमान में नतमस्तक है।
देश के भीतर भी गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाओं का शुरुआत की गयी है। प्रदेश मंत्री नानकदीन भुरजी ने कहा कि पिछड़े वर्ग का हित भाजपा में सुरक्षित है। योजनाओं को लेकर पिछड़ों में उत्साह है।
अन्य संबोधित करने वालों में जिला प्रभारी सिद्धनाथ निषाद, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रघुनंदन चौरसिया, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, रामचन्दर वर्मा, केशव बिगुलर, शोभनाथ वर्मा, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा शामिल रहे। सम्मेलन का संचालन कार्यक्रम के संयोजक शेखर जायसवाल ने किया।