फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने झाड़ू लगा किया महास्वच्छता अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने गुरुवार को पहले दिन अयोध्या के रामकोट इलाके में झाड़ू लगाकर महास्वच्छता अभियान का श्रीगणेश किया। तुलसी उद्यान से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए वाराणसी की एजेंसी की गाड़ियों को हरी झंडी भी दिखाई। इसी के साथ स्वच्छ अयोध्या-सुंदर अयोध्या की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि स्वच्छता की रेटिंग में अयोध्या नगर निगम को प्रदेश में नंबर वन बनाना लक्ष्य है। इस अवसर पर गीत व नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

शपथ लेने के बाद बुधवार का दिन तो मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का लखनऊ में मुख्यमंत्री के बुलावे पर कार्यक्रम में बीता, मगर गुरुवार को वे नगर वासियों के बीच अपने वादे के मुताबिक वार्डों में साफ-सफाई करने के संकल्प को साकार करते दिखाई दिए। मेयर के नेतृत्व में रामकोट वार्ड में स्वच्छता अभियान चला। इस दौरान खराब यूरीन प्वॉइंट दिखने पर मेयर ने उसे जल्द ठीक किये जाने के निर्देश जारी किये। उनके निरीक्षण में रामजन्मभूमि के पास स्थित शौचालय खराब स्थिति में मिला जिसे तत्काल ठीक किये जाने के निर्देश जारी किए।
मेयर ने तुलसी उद्यान स्थित तुलसीदास की प्रतिमा की साफ -सफाई करके रामनामा ओढ़ाकर माल्यार्पण कर पूजन किया। स्वच्छता अभियान को दर्शाते नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन बनारस से आये कलाकारों द्वारा किया गया। गुरुवार को ही मेयर का जन्मदिन होने से भाजपाइयों ने शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि जब उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी। उस दौरान प्रधानमंत्री ने आधे घंटे स्वच्छता अभियान के विषय में बताया था। अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष लिया था। जिसके बाद सूरत दौरे पर उन्होंने वहां के स्वच्छता अभियान को देखा। उन्होंने बताया कि सूरत की तर्ज पर अयोध्या को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने की परिकल्पना के तहत अभियान की शुरुआत की गई है। प्रतिदिन सरयू के घाटों की सफाई करायी जाएगी। कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में अभियान चलाकर स्वच्छता रेटिंग पर अयोध्या को नंबर एक पर लाया जाएगा। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय की पहल पर नगर निगम ने रामनगरी में हर घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी की है। इसके लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान चलाया जाएगा, जिसका शुभारंभ गुरुवार को मेयर ने किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद ने कहा कि मेयर की इच्छा के अनुसार अयोध्या को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम संकल्पित है। अयोध्या में गुरुवार को सफाई अभियान की शुरुआत हुई है। अभियान का असर शीघ्र ही पूरे नगर निगम परिसर में दिखाई देगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रमापति पांडेय, पूर्व चेयरमैन अयोध्या राधेश्याम गुप्ता, महंत अर्जुन दास, पार्षद रमेश दास, चमेला देवी, परमानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

...और नगर आयुक्त कार्यालय का नहीं खुला ताला
नगर निगम अयोध्या का फैजाबाद स्थित नगर आयुक्त कार्यालय में गुरुवार को ताला लटकता मिला। दोपहर तक नगर आयुक्त कार्यालय बंद पाया गया। यही नहीं बाकी अधिकारी भी नदारद दिखे, जिन्हें मेयर के कार्यक्रम में बताया गया। इससे जरूरी कार्यों को लेकर आए लोग वापस होने के विवश दिखे। इस संबंध में नगर आयुक्त मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि वह शहर से बाहर हैं, नगर निगम के सारे कर्मी महापौर के साथ अयोध्या से शुरू हुए स्वच्छता अभियान में शामिल थे, इसलिए कार्यालय बंद रहा होगा।

सोशल मीडिया व नुक्कड़ नाटक ों से करेंगे जागरूक
गुरुवार को अयोध्या से शुरू हुए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी बनारस में सफलता पूर्वक काम कर चुकी है। संस्था कियाना साल्यूशन को काम सौंपा गया है। संस्था के सुजीत ने बताया कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों व सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटक, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्कूल-कॉलेजों में गतिविधियों, लाइन शो व सोशल मीडिया के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें