अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि के अधिग्रहीत परिसर में रविवार को पुराविदों ने उत्खनित क्षेत्र का जायजा लिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नियुक्त पर्यवेक्षकों जस्टिस अमरजीत त्रिपाठी व जस्टिस इरफान के साथ पक्षकारों की मौजूदगी में हुए निरीक्षण के दौरान मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला के तिरपाल के साथ उत्खनित क्षेत्र में लगे तिरपाल क ो भी व्यवस्थित कराया गया। इस मौके पर तिरपाल की डोरियों को कसवाने का काम हुआ।
क्षेत्र में घास-फूस साफ कराया गया। अधिग्रहीत क्षेत्र में स्थित मानस भवन के कमरा नंबर 6 व टिन शेड में सुरक्षित रखे गए पुरातात्विक महत्व के सामानों की जांच की गई व उन पर रासायनिक लेप भी लगाए गए। निरीक्षण में मंडलायुक्त मनोज कुमार मिश्र, इकबाल अंसारी, स्वामी हरिदयाल मिश्र, बादशाह खान मौजूद रहे।