फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी 15-51-32

विज्ञापन
विज्ञापन
याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन रोडवेज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी भी हुई।
इस अवसर जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने डॉ. साहब के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से प्रखर राष्ट्रवाद के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करने वालों में धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री शारदा यादव, महिला मोर्चा संयोजक अशोका द्विवेदी, सुधीर सिद्धू आदि शामिल रहे। उधर, हिंदू महासभा की ओर से सिविल लाइंस स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि यह राष्ट्र का दुर्भाग्य है कि एक प्रखर राष्ट्रवादी महान व्यक्तित्व के धनी डा. मुखर्जी को उनकी योग्यतानुसार सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अपनी अंतिम सांस तक कश्मीर को अखंड भारत का हिस्सा मान कर एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का नारा देने वाले डा. मुखर्जी की अंतिम इच्छा आज तक पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

उन्हें सच्चा सम्मान व न्याय तभी मिल सकेगा जब अनु. 370 की समाप्ति होगी। इस अवसर पर डा. मुखर्जी की रहस्यमय हत्या की जांच के लिए कमेटी बनाऐ जाने की मांग केन्द्र सरकार से की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विधिपूजन पांडेय, कुलदीप श्रीवास्तव, घनश्याम मौर्य, सचिन यादव, विनोद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें