फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे 13 मतदान कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय अध्यक्षों को सभी अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई को भेजी सूची
विज्ञापन

अयोध्या। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी में शामिल मतदान कार्मिकों का बुधवार को प्रशिक्षित कि गया। प्रशिक्षण के तीसरे दिन कुल 13 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सूची संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को भेजने का निर्देश दिया है।

साथ ही इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसएसपी को भी सूची भेजी गई है। इसके साथ ही अनुपस्थित कार्मिकों को अगले दो दिन में प्रशिक्षण का मौका भी दिया है। साकेत महाविद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में 2079 मतदेय स्थलों पर मतदान के लिए दस हजार से ज्यादा मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी दो दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए कुल 75 मास्टर ट्रेनर लगाए गए हैं। कार्मिकों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन व वीवी पैट के संचालन के बारे में मास्टर ट्रेनरों ने जानकारी दी।

कहा कि ईवीएम और वीवी पैट के साथ नियम कायदे भी ढंग से जान लें जिससे मतदान के दौरान परेशानी न हो। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों के साथ पोलिंग पार्टी के अन्य लोग भी शामिल थे। बुधवार को प्रशिक्षण मेें 13 मतदान कार्मिक गैर हाजिर रहे।

इनमें एक पीठासीन अधिकारी दान बहादुर सिंह और अनिल कुमार चौधरी, देवेश कुमार सिंह, राम बचन मतदान अधिकारी प्रथम रश्मि, महमूदा खातून, रवि शंकर, सुख नंदन यादव, राजेश कुमार, राजकुमारी मतदान अधिकारी द्वितीय राम लौट, सुनील कुमार और आशीष कुमार तिवारी मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने गैरहाजिर रहे कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सूची विभाग के साथ ही एसएसपी को भिजवाया है। प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह, डीडीसी, एसओसी सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें