फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय भुगतान व संविदा बहाली को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने सुनाई पीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय भुगतान व संविदा बहाली को लेकर सुनाई पीड़ा
विज्ञापन

फैजाबाद। मानदेय भुगतान व संविदा बहाली को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने भाजपा सांसद लल्लू सिंह और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनायी। सांसद लल्लू सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा प्रेरकों की समस्याओं का जिक्र विभाग के मंत्री से मिलकर किया जायेगा। सांसद संजय सिंह ने मामले को संसद में उठाने का आश्वासन दिया है।
शिक्षा प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह ने साथियों समेत सांसद लल्लू सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। जिले के 1460 लोगों के भविष्य को देखते हुए मामले को उचित स्तर पर उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से लखनऊ से सिद्धार्थनगर जाते समय सहादतगंज हनुमानगढ़ी के पास बड़ी संख्या में शिक्षा प्रेरकों ने मुलाकात की। मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें 36 महीने से मानदेय का नमूना सरकारी तत्वों द्वारा उत्पीड़न किए जाने सहित कई समस्याओं को अवगत कराया। सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा प्रेरकों के साथ है जरूरत पड़े तो सड़क से सदन तक उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि महागठबंधन समय की मांग है। कहा आम आदमी पार्टी अभी तक किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है, पार्टी देशभर में 100 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों सांसदों से मिलने वालों में शिक्षा प्रेरक संघ के जिला संयोजक सुनील पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, राकेश यादव, पुष्पेंद्र निषाद, रमेश कुमार, उमाशंकर यादव, दीप्ती पाठक, शशि प्रभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें