फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर फिर प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी: इकबाल 20-37-17

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के मुद्दे पर फिर प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी: इकबाल
विज्ञापन

अयोध्या। बाबरी मस्जिद मुकदमे के मुद्दई रहे हाशिम अंसारी के पुत्र व पक्षकार इकबाल अंसारी ने बुधवार को कहा कि मोदी व योगी सरकार ठीक काम कर रही है। मोदी सरकार में विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। इन्हीं विकास कार्यों के मुद्दे पर मोदी 2019 में फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से बातचीत में पहली बार मोदी व योगी की प्रशंसा करते हुए बाबरी मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि जो लोग दो महीने व चार महीने में मंदिर निर्माण शुरू करने की बात कर रहे हैं, वह देश के कानून का मजाक बना रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट का अपमान कर रहे हैं। हमें कोर्ट के फैसले का इंतजार है, कोर्ट का जो फैसला आएगा वह मान्य है। उन्होंने बुक्कल नवाब व वसीम रिजवी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब राममंदिर के नाम पर नेता बनने के चक्कर में है। इकबाल अंसारी ने कहा पूरे देश में कानून का राज कायम है। देश विकास कर रहा है देश की जनता को और क्या चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें