फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना चेकिंग रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग तक पहुंची कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना चेकिंग रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग तक पहुंची जीप
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि अधिग्रहीत क्षेत्र की सुरक्षा में बुधवार को चूक का मामला सामने आया है। श्रद्धालुओं को लेकर आई एक जीप बिना जांच पड़ताल के ही लिंक रोड से दर्शनमार्ग तक पहुंच गयी। यहां सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी रोक लिया और रामजन्मभूमि पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी व चालक को थाने ले आई। थाना रामजन्मभूमि प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि गाड़ी महोबा की है। छतरपुर मध्यप्रदेश से करीब 12 श्रद्धालु इसी गाड़ी से अयोध्या दर्शन-पूजन को आए थे। जयपुर मंदिर में रहने वाले गाइड महेश की लापरवाही से चालक दर्शनमार्ग तक पहुंच गया। चालक का लाइसेंस व अन्य कागजात वैध पाए गए हैं, साथ ही कोई संदिग्ध वस्तु भी नहीं मिली। बताया कि गाड़ी को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें