फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की भूमि पर दबंग कराते रहे अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा ने दी अवैध निर्माण रुकवाने की झूठी रिपोर्ट
विज्ञापन

रुदौली (फैजाबाद)। रुदौली तहसील में महिला न्याय की गुहार लगाती रही और दबंग उसकी संक्रमणीय भूमि पर अवैध निर्माण कराते रहे। आखिरकार एसएसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस हरकत में आई, मगर तब कई फिट ऊंची दीवार खड़ी हो गई।

मवई थाना क्षेत्र के सुनवा गांव निवासी राजकुमारी बुधवार को रोती हुई एसडीएम रुदौली के चैंबर में पहुंची। महिला ने एसडीएम को बताया कि, उसके पति सुकई के नाम गाटा संख्या 366/0.101 हेक्टेयर संक्रमणीय भूमि है।
विज्ञापन


जिस पर उनके गांव के ही जंगली, मंगरू, गोरे, सीताराम व बाबू 50 से अधिक मजदूर लगाकर दीवार बनवा रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। राजकुमारी ने बताया कि, सैदपुर चौकी पर शिकायत करने पर उसे भगा दिया गया।

इस पर एसडीएम गिरजेश चौधरी ने चौकी इंचार्ज विनोद सिंह को फोन पर तत्काल निर्माण रुकवाने के निर्देश दिए। आधे घंटे बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका, तब इसकी सूचना सीओ रुदौली विक्रम सिंह को दी गई। उन्होंने भी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बाद में यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर शिकायत होने पर एसएसपी सुभाष सिंह बघेल के हस्तक्षेप पर पुलिस हरकत में आई लेकिन स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्माण कार्य रुकने की झूठी रिपोर्ट देती रही।

सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज लगातार बताते रहे कि दीवार का निर्माण रोक दिया गया है। जबकि निर्माण कार्य रोका नहीं गया था। इस बाबत एसडीएम गिरजेश चौधरी ने बताया कि, खसरा-खतौनी में जिसका नाम दर्ज है।
विज्ञापन


भूमि उसी की मानी जाती है। उन्होंने कहा कि, अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सैदपुर चौकी इंचार्ज को दोनों पक्षों के साथ तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें