फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल न खुलने से बाधित रहा विशेष मतदाता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल नहीं खुलने से बाधित रहा विशेष मतदाता दिवस
विज्ञापन

फैजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग का विशेष मतदाता दिवस रविवार को शिक्षामित्र आंदोलन की भेंट चढ़ गया। नगर क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों की चाभी शिक्षामित्रों के पास होने से रविवार को विद्यालयों का ताला नहीं खुल सका और बीएलओ को बाहर ही खड़े होना पड़ा। इससे मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि नगर क्षेत्र के 30 विद्यालयों की चाभी शिक्षामित्रों के पास ही है। ऐसे में ये विद्यालय चार दिन से बंद हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी विद्यालयों में बीएलओ को उपस्थित रहकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य करना था। नगर क्षेत्र के सआदतगंज प्रथम पर बीएलओ रामसूरत वर्मा तो समय पर पहुंच गए मगर विद्यालय में ताला लटका रहा। मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन करने पहुंचे पवन निषाद, मो. इम्तियाज आदि घंटों स्कूल के बाहर खड़े रहे। नगर शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि सोमवार से विद्यालय खुलवाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें