फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्राफा व्यवसायी से तीन लाख के आभूषण की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में ग्राम रौनाही के बेनीपुर निवासी सर्राफा व्यवसायी से तमंचे के बल पर तीन लाख रुपये कीमत के गहने लूट लिए गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आधी रात तक घटना को लेकर पड़ताल की मगर दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन



सुचित्तागंज बाजार के सराफा व्यवसायी श्रीकांत साहू रविवार रात नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। सोहावल चौराहा रजिस्ट्री कार्यालय के पास बाइक सवार दो युवकों ने सराफा व्यवसायी को रोक लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर आभूषणों से भरा बैग लूटकर भाग गए।


बैग में करीब तीन लाख रुपये कीमती के जेवर रखे थे। लुटेरों में बाइक चालक हेलमेट लगाये था, जबकि दूसरे ने गमछे से मुंह बांध रखा था। पीड़ित श्रीकांत ने यूपी-100 के नंबर प सूचना दी।
विज्ञापन



पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। एसएसआई एस आस्थाना ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें