जल संरक्षण के लिए चलाएं अभियान : डीएम
अयोध्या। बरसात के मौसम के जल की अत्यधिक मात्रा को संरक्षित कर उसका उपयोग भूगर्भ में जलस्तर को ऊंचा करने में करें। संरक्षित जल का उपयोग कृषि के साथ-साथ गांव के अन्य कार्यों में भी करना है। यह बातें जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी सरपंचों को भेजे एक पत्र के माध्यम से ग्रामीणों से कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी सरपंचों से जल संरक्षण के उद्देश्य से खेतों की मेड़बंदी कराने तालाबों की खुदाई एवं सफाई, वृक्षारोपण, वर्षा जल के संरक्षण के लिए टांका जलाशय आदि का बड़ी संख्या में निर्माण कराने की अपेक्षा की है। इस संबंध में सभी एसडीएम बीडीओ, तहसीलदार, लेखपाल व सचिव को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसकी समीक्षा सीडीओ, सीआरओ के स्तर से प्रतिदिन की जाएगी। ब्यूरो